दरभंगा से इन शहरों के लिए इंडिगो भरेगी उड़ान, अब यात्री किराया होगा कम
53 किलोग्राम की मछली ने बनाया लखपति, बुजुर्ग महिला की रातोंरात खुली किस्मत

कहते हैं कि भगवान जब भी देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ पश्चिम बंगाल की एक बुजुर्ग महिला के साथ। यह महिला पहले गरीब थी लेकिन हाल ही में उसके हाथ ऐसा खजाना लगा, जिसने उसे रातोंरात लखपति बना दिया। इस महिला ने ‘भोला’ प्रजाति की मछली पकड़ी है। इस मछली का वजन 53 किलोग्राम है। इय मछली को पकड़कर यह महिला लखपति बन गई है।
महिला का नाम पुष्पा है वह पश्चिम बंगाल के दक्षिणी सिरे में सागर द्वीप के चकपुतडुबी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने मंगलवार को 53 किलोग्राम वजन की बड़ी मछली पकड़ी इसके बाद महिला ने उस मछली को बाजार में बेचा। इस मछली को बेचकर उन्हें 3 लाख रुपये मिले। 3 लाख रुपये में मछली बिकने के बाद महिला ने कहा, ‘मैंने जीवन में कभी भी इतना पैसा नहीं देखा।
बताया जा रहा है कि थोक बाजार में मछली को 6,200 रुपये प्रति किलोग्राम में बेचकर 3 लाख रुपये से अधिक पैसे कमाए गए हैं। पुष्पा ने बताया कि मंगलवार को मछली पकड़ने के लिए वह समुद्र में गई थीं। वहां उन्हें विशालकाय मछली मिली उन्होंने इससे पहले इतनी बड़ी मछली नहीं देखी थी। इसे बंगाली में भोला मछली कहा जाता है। उनके गांववालों का कहना है कि मछली का आकार और कीमत दोनों बहुत ज्यादा हैं।